पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

नई दिल्ली 11 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.92 प्रतिशत उबलकर 61.60 डॉलर प्रति बैरल पर रहा जबकि लंदन ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत उतरकर 63.88 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

महंगाई आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर

Sun May 11 , 2025
मुंबई, 11 मई (वार्ता) भारत-पाकिस्तान तनाव से सहमे निवेशकों की बिकवाली के दबाव में बीते सप्ताह करीब डेढ़ प्रतिशत तक लुढ़के घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह अप्रैल के जारी होने वाली थोक और खुदरा महंगाई के आंकड़े पर नजर रहेगी। बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक […]

You May Like