पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित को कांग्रेस ने नोटिस थमाया

ग्वालियर । कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर जिला कांग्रेस अनुशासन समिति बैठक हुई। बैठक में नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित द्वारा पार्टी मंच पर अपनी बात न रखते हुए पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता करते हुए साक्षात्कार देने पर कांग्रेस अनुशासन समिति ने संज्ञान में लेकर इस अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कांग्रेस अनुशासन समिति ने दीक्षित को भेजे नोटिस में कहा कि उनके साक्षात्कार एवं साक्षात्कार के ऑडियो को कांग्रेस अनुशासन समिति ने पढ़ा एवं ऑडियो सुना। जिसमें कहा गया कि कांग्रेस पर कम्युनिस्ट विचारधारा हावी हो गई है और कांग्रेस अपनी विचारधारा से भटक गई है, उनके द्वारा साम्प्रदायिक ताकतों को समाज व राष्ट्र के हित में बताया गया है, कांग्रेस के नीतिगत निर्णय जो वफ्फ बोर्ड के सबंध में लिया गया था, उसका भी उनके द्वारा विरोध किया गया है। उनके द्वारा अपनी बात पार्टी मंच पर न रखते हुए इस तरह का साक्षात्कार देना कांग्रेस संविधान के अनुसार अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के निर्देश पर अनुशासन समिति ने निर्णय लिया है कि अपने इस कथन पर तीन दिवस में अपना स्पष्टीकरण जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रस्तुत करें, स्पष्टीकरण न आने की दशा में कांग्रेस अनुशासन समिति कांग्रेस संविधान के अनुसार कार्यवाही करेगी।

Next Post

डंपर-बस की भिडंत में 3 की मौत; टक्कर से 30 फीट गहरी खाई में गिरी बस

Sat May 10 , 2025
मक्सी। बायपास के समीप एक निजी बस एवं डंपर के बीच टक्कर हो गई. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए. वहीं घटना में बस टकराने के बाद खाई में जा गिरी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची घायलों […]

You May Like