भितरवार: थाना क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में ग्राम चरखा निवासी सोनू उर्फ सोहन सिंह पवैया (30) की शिकायत पर अरविंद रावत के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला अपराध क्रमांक 316/26 दर्ज किया गया। दूसरे मामले में धूमेश्वर मंदिर गेट के सामने साँखनी तिराहे पर धर्मेन्द्र शर्मा के खिलाफ तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाकर जितेन्द्र परिहार को टक्कर मारने पर अपराध क्रमांक 318/26 दर्ज किया गया। वहीं अलग-अलग मामलों में ग्राम बनियातोर निवासी क्रांति जाटव (28) तथा ग्राम जौरा निवासी मनीषा जाटव (36) के बिना बताए घर से चले जाने पर अपराध क्रमांक 317/26 और 319/26 के तहत गुमशुदगी संबंधी प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
Next Post
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि भारत अपनी औद्योगिक क्षमताओं के दम पर अगले 20-30 सालों में अंतरिक्ष महाशक्ति बनेगा
Fri Aug 14 , 2026
सिडनी, इंडो-मेडिटेरेनियन डायलॉग्स के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत के उज्ज्वल भविष्य की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि मजबूत भौगोलिक स्थिति और बढ़ते टेक्नोलॉजी बेस के कारण भारत आने वाले दशकों में एक प्रमुख स्पेस पावरहाउस के रूप में उभरेगा। […]
