बर्तनों के पीछे बैठा था सात फीट लंबा सांप

जबलपुर । गढ़ा थानांतर्गत पिसनहारी मढिया में स्थित भोजन शाला में बर्तनों के पीछे सात फीट लंबा सांप देखकर वहां अफरातफरी मच गई। भोजन शाला प्रबंध कर्मचारी सोमेश जैन ने तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है जो कि जहरीला नहीं होता।

Next Post

सेना पर गर्व, सही समय पर सही कार्रवाई

Sat May 10 , 2025
सागर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज जैसीनगर में कहा कि भारतीय सेना ने बहुत ही सही समय पर सही कार्यवाही की हमें भारतीय सेना पर गर्व है पूर्व मुख्यमंत्री पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के ठिकाने पर की गई एयर स्ट्राइक के संबंध में […]

You May Like