फुटेरा तालाब में मिली लाश की हुई शिनाख्त

26 फरवरी को शहर के फुटेरा तालाब में मिली लाश की हुई शिनाख्त, अशोक नगर जिले से परिजन पहुंचे दमोह

कुंभ से गायब होने के बाद दमोह में मिली थी लाश

विनय असाटी
दमोह: शहर के फुटेरा तालाब के समीप 26 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी, मौके पर सिटी कोतवाली से प्रधान आरक्षक घासीराम, आरक्षक रामकुमार सहित पुलिस ने पहुंचकर अज्ञात का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाई कर शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया था.

जब डॉक्टर विक्रम पटेल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, तो उसके अंदर वाले जैब से एक जिला अस्पताल दमोह की पर्ची मिलने पर उसमें परिजनों के मोबाइल नंबर होने पर परिजनों को सूचित किया, जहां मौके पर शनिवार देर रात परिजन दमोह जिला अस्पताल पहुंचे और देखा तो कहा यह मेरा अमर पिता गूमन सिंह लोधी उम्र करीब 46 वर्ष निवासी मूडरा, मुंगावली जिला अशोकनगर का होना बताया गया. परिजनों ने बताया कि मेरा अमर, चंदेरी आबकारी में पदस्थ सैनिक केएस राणा के निवास पर काम करता था, जो घर में बताकर 21 फरवरी को कुंभ साथियों के साथ पहुंचा था, कुंभ में स्नान और पूजा अर्चना के बाद वह अचानक साथियों से बिछड़ गया.

बिछड़ने के बाद वहां पर पता किया, लेकिन कहीं भी कोई पता नहीं चला. इसके बाद अमर 22 फरवरी को कटनी ओर से होते हुए पेट दर्द देने के कारण दमोह पहुंचा. जहां जिला अस्पताल दमोह में 24 फरवरी की सुबह 10:32 बजे पर्ची कटाई. इसके बाद वह फुटेरा का तालाब कैसे पहुंचा, कैसे मौत हुई इसकी पूरी जांच सिटी कोतवाली पुलिस कर रही है. फिलहाल देर रात पहुंचे परिजनों को प्रधान आरक्षक घासी राम, टीआर पटैल ने शव सुपुर्द कर दिया है. परिजन और सैनिक स्वयं निजी एंबुलेंस कर निवास ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Next Post

भरतपुर शहर के आधारभूत संरचना के विकास कार्यों को समय से करें पूरा- भजनलाल

Sun Mar 2 , 2025
भरतपुर 02 मार्च (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर एवं डीग जिले की बजटीय घोषणाओं को कार्ययोजना के साथ धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं। श्री शर्मा शनिवार को भरतपुर के जिला कलक्ट्रेट में बजट घोषणा एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों […]

You May Like