
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री निवास भोपाल आगमन पर स्वागत किया।
डॉ यादव और फडणवीस बैठक के लिए मंत्रालय पहुंच रहे हैं. जहाँ मप्र और महाराष्ट्र के बीच MOU होगा। डॉ. यादव ने कहा है कि तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के विकास का नया आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सरकार के बीच आज एमओयू किया जा रहा है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
सीएम ने कहा आज ही महाराष्ट्र सरकार के साथ एमओयू होने वाला है। आपसी सहयोग से हम जल भंडारण का नया प्रोजेक्ट बना रहे हैं जो विश्व का एक अनूठा प्रोजेक्ट होगा। उन्होंने कहा कि महाऱाष्ट्र के मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन है। दोनों राज्यों ने मिलकर यह योजना बनाई है। हम आपसी सहयोग से इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
