गड्ढे में गिरने से स्कूटी सवार महिला की मौत

शिवपुरी: कोलारस कस्बे में एबी रोड पर खराब सड़क ने एक और जान ले ली। 38 वर्षीय अंजलि जैन अपने बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर लुकवासा स्थित पति की दुकान से घर लौट रही थीं। जगतपुर और कॉलेज रोड के बीच एबी रोड पर गड्ढे की वजह से स्कूटी से उछलकर वे सिर के बल गिर गईं।

घायल अंजलि को पहले कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शिवपुरी के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सिर में गंभीर चोट के कारण ब्रेन हेमरेज हो गया। उपचार के दौरान अंजलि की मौत हो गई।

Next Post

11 साल बाद बिटिया को देख खिल उठे परिजनों के चेहरे

Sat May 10 , 2025
सतना:2015 में सिंगरौल परिवार की बेटी अचानक गुम हो गयी जिसे लगातार पुलिस ढूंढने का प्रयास करती रही।नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक के नेतृत्व में टीम ने बेहतर कार्य करते हुए परिजनों की खुशी वापस लौटा दी। जैसे ही उन्होंने अपनी बिटिया को देखा तो उनके चेहरे पर खुशी के […]

You May Like