संस्कार भारती हास्य विधाओं में फैल रही अश्लीलता पर अंकुश लगाने का अभियान चलाएगी

ग्वालियर: देश में नाटय परंपराओं में आजकल परोसी जा रही अश्लीलता को रोकने के लिए संस्कार भारती बीड़ा उठाया है, संस्था जन जागरण के साथ ही समाज में जाकर जागरूकता का एक अभियान चलायेगी। इसके लिए संस्कार भारती विभिन्न मंचों पर परोसी जा रही अश्लीलता का अब खुला विरोध भी करेगी। पह जानकारी संस्कार भारती एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से साझा की।

महानगर इकाई के महामंत्री चन्द्रप्रताप सिकरवार ने पत्रकारों को बताया कि प्रायः लगातार देखने में आ रहा है कि नाटय जैसी विधाओं में अब अश्लीलता , गालियां सहित अन्य विकृत भाषा का उपयोग लगातार किया जा रहा है। अभी हाल ही में संस्कार भारती की नागपुर में हुई एक बैठक में इसकी समीक्षा की गई वहीं निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में संस्कार भारती जागरूकता अभियान चलाकर ऐसी विधाओं में अश्लीलता पर रोकने का अथक प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर कई ऐसे सीरियल आ रहे है जिन्हें परिवार के साथ बैठ कर देख भी नहीं सकते है। इनमें कई स्थानों पर अश्लील गालियों का उपयोग हो रहा है। इसे लेकर जहां संस्कार भारती चिंतित है वहीं संस्कार भारती ने अभियान चलाकर इसका विरोध करने तथा समाज मंे जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा जिससे स्टैंड अप कामेडी में गालियां अश्लीलता को रोका जा सके और भारतीय परंपराओं का निर्वहन किया जा सके।

Next Post

सड़क पर पड़े मिट्टी के ढेर से टकराई बाईक, युवक की मौत

Sat May 10 , 2025
सड़क पर पड़े मिट्टी के ढेर से टकराई बाईक, युवक की मौत गुना: जिले के बमौरी थाना क्षेत्र में सड़क पर मिट्टी के ढेर से टकराकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि बमौरी थाना क्षेत्र […]

You May Like