सड़क पर पड़े मिट्टी के ढेर से टकराई बाईक, युवक की मौत

सड़क पर पड़े मिट्टी के ढेर से टकराई बाईक, युवक की मौत
गुना: जिले के बमौरी थाना क्षेत्र में सड़क पर मिट्टी के ढेर से टकराकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि बमौरी थाना क्षेत्र के ग्राम डुमावन निवासी 24 वर्षीय अनिल पटेलिया शुक्रवार रात लगभग 8-9 बजे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम बूढ़ाखेड़ा जा रहा था।

डुमावन-परांठ रोड पर सामने से आ रहे एक वाहन से बचने का प्रयास करते हुए अनिल ने मोटरसाइकिल की दिशा बदली, तभी रास्ते में पड़े मिट्टी के ढेर में उसकी बाईक टकरा गई। मोटरसाइकिल की रफ्तार अधिक होने की वजह से अनिल बुरी तरह जख्मी हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और देर रात में ही अनिल पटेलिया के शव को गुना जिला अस्पताल पहुंचाया गया है.

जहां शनिवार को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी सामने आई है कि मृतक अनिल पटेलिया विवाहित था, उसके दो बच्चे भी हैं। मृतक के परिजनों ने दावा किया है कि मिट्टी का ढेर किसी ग्रामीण द्वारा अपने मकान की मरम्मत के लिए सड़क पर रखा था। जिसकी वजह से हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Next Post

इंदौर से गुना आ रही कमला बस मक्सी में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

Sat May 10 , 2025
गुना: इंदौर से गुना आ रही कमला ट्रेवल्स की यात्री बस बीती रात शाजापुर जिले के मक्सी बायपास पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में चालक सहित 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 से 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 9 यात्री गुना जिले के […]

You May Like