कलेक्टर-एसपी का निर्देश, जरूरी सेवाओं का रखो विशेष ध्यान

सीहोर, कलेक्टर तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के अधिकारियों की बैठक ली. जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी राजस्व, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरी नागरिक सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, सभी विभाग अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें और सुरक्षा के सभी आवश्यक ऐहतियाती कदम तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं.

उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी किसी भी प्रचार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए. नागरिकों को अफवाहों पर ध्यान न देने की लिए प्रेरित और सूचित करें. केंद्रीय और राज्य सरकार के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के साथ ही जिले के महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए. आपदा प्रबंधन के सभी उपाय एवं आवश्यकताओं जैसे स्वास्थ्य, अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ कर लिया जाए. जिले की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्थाओं, नागरिक सुविधाओं की स्थिति और विभागीय समन्वय की समीक्षा की. बैठक में एएसपी सुनीता रावत सहित सभी विभाग प्रमुख मौजू थे.

Next Post

विवाह समारोह में गूंजे भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे 

Fri May 9 , 2025
झाबुआ। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश भर में पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है, अब आम लोग भारतीय सेना के प्रति अपना समर्पण एवं प्रेम दिखाने के लिए नवाचार भी कर रहे हैं। ऐसा ही वाकया 8 मई को झाबुआ के अंबा पैलेस […]

You May Like