रीवा:शहर में अवैध तरीके से विवाह घर संचालित है, जो निर्धारित गाइड लाइन का पालन नही कर रहे है. साथ ही कई ऐसे है जो बगैर अनुज्ञा के चल रहे है. एक विवाह घर को सील किया गया. जबकि अन्य के खिलाफ चालान की कार्यवाही की गई.जोन क्रमांक 03 अंतर्गत संचालित कलश मैरिज गार्डन, राजवाड़ा मैरिज गार्डन, मॉ फूलमती, रॉयल कैसल, लगन, हरिओम, सिन्धुभवन, नारायण, सूर्या एवं रॉयल पैलेस का निरीक्षण जोनल अधिकारी द्वारा राजस्व दल के साथ किया गया.
इस दौरान राजवाडा मैरिज गार्डन बिना अनुमति के संचालित करते पाये जाने पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई एवं जिन बारातघरों में नियमों के उल्लंघन पाया गया उनके ऊपर कुल रू. 30000 की चालानी कार्यवाही की गई एवं अन्य मैरिज गार्डनों को तत्काल सुधार हेतु नोटिस जारी की गई. साथ ही समझाइस दी गई कि शासन की निर्धारित गाइडलाइन अनुसार ही मैरिज गार्डन संचालन किया जा सकेगा, बिना अनुमति एवं नियमों के उल्लंघन पर निरंतर कड़ी कार्यवाही की जावेगी. इस दौरान नगर निगम के जोनल अधिकारी राजेश सिंह, एचके त्रिपाठी सहित राजस्व अमला मौजूद रहा.
