ग्वालियर: भारत विकास परिषद सहयोग शाखा ग्वालियर और इनर व्हील क्लब ग्वालियर द्वारा बहोड़ापुर तिराहे पर बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण महापौर शोभा सिकरवार ने किया। महापौर ने राष्ट्रगान कार्यक्रम और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया, साथ ही यात्रियों के लिए वॉटर कूलर लगाने का आश्वासन दिया। प्रतीक्षालय यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भाविप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि काफी समय से प्रतीक्षालय ना होने के कारण यात्रियों को दिक्कत आती थी। इसी परेशानी को देखते हुए भाविप शाखा सहयोग एवं इनर व्हील ऑफ ग्वालियर द्वारा संयुक्त रूप से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है।
