ऑपरेशन सिंदूर ट्रेड मार्क की अर्जी भूल से थी, वापस ले ली गयी: रिलायंस

नयी दिल्ली, 08 मई (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समूह की किसी इकाई के ट्रेड मार्क के रूप में दर्ज करने का उसका कोई इरादा नहीं है और इस संबंध में भूल से लगायी गयी अर्जी वापस ले ली गयी है।

रिलायंस की ओर से जारी एक बयान में आज कहा गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की जनभावनना से जुड़ गया है और यह देश की बहादूरी का प्रतीक बन गया है।

कंपनी ने कहा कि समूह की कंपनी जियो स्टूडियोज के एक कनिष्ट कर्मचारी ने बिना अनुमति के ट्रेड मार्क के लिए आवेदन कर दिया था, जिसे वापस ले लिया गया है।

बयान में कहा गया, “रिलायंस इंडस्ट्रीज और इसके सभी हितधारकों को पहलगाम में पर्यटकों पर पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों के हमले के जवाब में भारतीय सैन्य बलों के अभियान (ऑपरेशन सिंदूर) पर असीम गर्व है। यह अभियान हमारे सशस्त्र बलों की गौरवपूर्ण उपलब्धि है और आतंकवाद के प्रति भारत के अडिग संघर्ष का प्रतीक है।”

रियालंस ने कहा कि वह इस संघर्ष में भारत सरकार और देश के सुरक्षा बलों की मदद के लिए पूरी तरह उनके साथ है। कंपनी ने कहा कि ‘भारत प्रथम’ के धेय वाक्य प्रति उसकी प्रतिबद्धता अडिग है।

Next Post

इमलीपुरा में अवैध वधखानों पर चली जेसीबी

Thu May 8 , 2025
खंडवा। अवैध वधखाने पर इमलीपुरा में बड़ी कार्रवाई हुई। प्रशासन और नगर निगम और पुलिस की टीम जेसीबी के साथ पहुंची। इस कार्रवाई में अवैध रूप से वधखानों में 5 चबूतरे एवं 2 टीन शेड शामिल थे, जिन्हें मौके पर ध्वस्त किया गया। इमलीपुरा क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ […]

You May Like

मनोरंजन