अमोनिया गैस से भरा टेंकर स्कूल बस से टकराया, मॉक ड्रिल कर गैस का रिसाव रोका

ग्वालियर: बिरला नगर आरओबी के पास स्थित आईटीआई कॉलेज के बाहर अमोनिया गैस से भरा टैंकर स्कूल बस से टकराया और गैस का रिसाव शुरू हो गया। सेना, बीएसएफ, पुलिस, होमगार्ड और स्वास्थ्य विभाग के दल ने तत्परता से गैस का रिसाव रोका और घायलों का इलाज शुरू किया। इसमें बमुश्किल 40 मिनट लगे। ये मॉक ड्रिल का हिस्सा था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को आज मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं।

ग्वालियर में आज रसायनिक-औद्योगिक दुर्घटना और सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की गई। जिसमें अमोनिया गैस से भरे टैंकर के स्कूल बस से टकराते ही सेना, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम बचाव कार्य में जुट गई। तुरंत ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, होमगार्ड, प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 40 मिनट के ऑपरेशन में क्षेत्र को अमोनिया गैस से मुक्त कराया। बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाज शुरू किया। एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि केमिकल इमरजेंसी का मॉकड्रिल किया गया है।

Next Post

एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली की स्थगित

Wed May 7 , 2025
ग्वालियर: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आज बुधवार शाम को ग्वालियर में कांग्रेस की जो संविधान बचाओ रैली निकाला जानी थी, उसे पार्टी ने स्थगित कर दिया है। यह कदम भारत की सर्जिकल स्ट्राइक और देश की सीमाओं पर बने असामान्य हालात के मद्देनजर […]

You May Like