पहलगाम पर भारत का पैग़ाम – छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं : नड्डा

पहलगाम पर भारत का पैग़ाम - छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं : नड्डा

नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि पहलगाम पर भारत का पैगाम है कि उसे छेड़ा गया तो ऐसा करने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा।

श्री नड्डा ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा , “पहलगाम पर भारत का पैग़ाम – छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है- भारत की आत्मा पर हमला करने वालों को कड़ी सज़ा मिलेगी।”

उन्होंने आगे कहा , “भारत आतंकवाद को उसकी जड़ से उखाड़ फेकने में सक्षम भी है और संकल्प बद्ध भी है। मिटा देंगे आतंकवाद का नासूर। ऑपरेशन सिन्दूर।”

Next Post

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के वक्तव्य की भावना के अनुरूप था ऑपरेशन सिंदूर : मिस्री

Wed May 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) भारत ने आज कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले के गुनहगारों को निशाना बना कर बीती रात सीमापार किये गये हमले की कार्रवाई नपी तुली, गैर उकसावे वाली एवं जिम्मेदाराना थी जिसका उद्देश्य आतंकवादी ढांचे को नेस्तनाबूद करना और […]

You May Like