
रतलाम। मंडी परिसर खड़े ट्रैक्टरों से बैटरियों की चोरी होने पर सोमवार सुबह किसान नाराज हो गए। यहां से 7 वाहनों की बैटरियों को अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। इसकी सूचना किसानों में फैली तो लगातार चोरी से नाराज किसानों ने मंडी गेट पर बंद कर विरोध कर दिया।
रविवार को अपने वाहनों से उपज लेकर पहुंचे किसानों ने रात्रि में अपने वाहन को परिसर में खड़ा किया था। अब अगले दिन सोमवार सुबह किसान ने अपने ट्रैक्टरों को स्टार्ट किया तो नहीं हुआ। पता चला कि ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी हो गई। किसानों ने एक -दूसरे से इसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि एक साथ 7 टै्रक्टरों की बैटरियां चोरी हो गई हैं। इसके बाद मंडी सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी को लेकर किसान नाराज हो गए। सुबह 11 बजे मंडी का मुख्य गेट बंद कर दिया। दो घंटे तक गेट बंद रह। इससे मंडी में आने व बहार जाने वाले वाहनों की लाईन लग गई। किसानों के गेट बंद करने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
