पेरू में नौसेना का जहाज नदी तट से टकराया, दो की मौत

लीमा, 03 मई (वार्ता) पेरू के लॉरेटो क्षेत्र में अमेज़न नदी पर शुक्रवार तड़के एक नौसेना का जहाज नदी के तट से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति लापता है।

नौसेना ने बताया कि उसका जहाज बीएपी उकायाली अमेजन बेसिन में नेपो नदी के मुहाने के पास ऊर्जा कंपनी पेरेन्को की ओर से संचालित मनाती प्लेटफ़ॉर्म से टकराया। खोज और बचाव अभियान जारी है।

नौसेना ने बताया कि उकायाली के साथ काफिले में यात्रा कर रहे आस-पास के जहाजों की मदद से चालक दल के 30 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि जहाज लोरेटो क्षेत्र की राजधानी इक्विटोस से रवाना हुआ था और कोलंबिया के प्यूर्टो लेगुइज़ामो के रास्ते पर था।

Next Post

तुर्की में अवैध रैलियों के दौरान हिरासत में लिए गए 418 लोगों में से 374 रिहा

Sat May 3 , 2025
इस्तांबुल, 03 मई (वार्ता) तुर्की के शहर इस्तांबुल में एक मई को हुई अवैध रैलियों में शामिल 418 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से 374 को अदालत के आदेश पर रिहा कर दिया गया है। शहर के पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा, “इस्तांबुल में गुरुवार […]

You May Like