कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी और उनका सहयोगी राशिद बाबा अरेस्ट, जेल भेजा

इंदौर।पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बीते दिनों हुए प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी और उनके सहयोगी राशिद बाबा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. पुलिस अन्य आरोपियों की भी पहचान कर रही है.

घटना बड़वाली चौकी क्षेत्र की है, जहां पहलगाम में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. इसी दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो सामने आने के बाद सदर बाजार पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ देशद्रोह सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था. इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने सदर बाजार थाने का घेराव कर पार्षद अनवर कादरी पर कार्रवाई की मांग की थी। शहर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी हुए. वहीं, क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला ने भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस ने शुक्रवार को अनवर कादरी और राशिद बाबा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया. सदर बाजार थाना प्रभारी यशवंत बडोले ने बताया कि वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की है. उनका कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की पहचान कर उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

25 स्थानों पर प्रदर्शन, लव जिहाद के दोषियों को फांसी की सजा दो 

Fri May 2 , 2025
भोपाल। लव जिहाद के आरोपियों के लिए फांसी की सजा देने की मांग की गई है. लव जिहाद के षड्यंत्र को लेकर शुक्रवार को भोपाल शहर में प्रदर्शन किया गया. सकल हिन्दू समाज की महिलाओं ने नगर के 25 स्थानों पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. इस दौरान महिलाओं ने […]

You May Like