जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बालाजी हाइट्स परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां स्थित एक सीवर टैंक के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का डी-कंपोज्ड शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी बीएस गौठारिया ने बताया कि शव सात से आठ दिन पुराना लग रहा है।
जिसके करण पहचान नहीं हो पा रही है पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मृतक कौन है और उसकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। आज पीएम के लिए शव को मेडिकल भेजा गया है जिसके बाद ही पता चल सकेगा कोई मौत कैसे हुई। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर करवाई होगी।
