भोपाल, 01 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।
डॉ. यादव ने कहा कि भगवान सोमनाथ महादेव और श्री द्वारिकाधीश के आशीर्वाद से पल्लवित गुजरात की पावन धरा विकास के नए आयाम गढ़ रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में सांस्कृतिक धरोहर, लोक कला व संस्कृति से समृद्ध गुजरात उत्तरोत्तर प्रगति करे, यही कामना है।
मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाराष्ट्र, वीरों की शौर्यगाथाओं, संतों की वाणी और जनसेवा के संकल्प की धरती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे और नागरिकों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली का संचार हो, यही कामना है।
Next Post
मतदाता सूचियों की समीक्षा में मृत्यु पंजीकरण के इलेक्ट्रानिक रिकार्ड का किया जाएगा प्रयोग
Thu May 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 मई (वार्ता) चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों को अद्यतन और सटीक करने तथा नागरिकों के लिए मतदान प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सूचियों की समीक्षा में मृत्यु पंजीकरण के इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के प्रयोग, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को मानक फोटो आईकार्ड देने, मतदाता पर्चियों को […]

You May Like
-
10 months ago
गौशाला बेअसर: शुजालपुर की सड़कों पर मवेशियों का कब्जा
-
5 months ago
बेन स्टोक्स के पास बॉक्सिंग-डे टेस्ट में बड़ा मौका
-
9 months ago
साय ने रक्षाबंधन पर्व की बहनों को दी शुभकामनाएं
