टीचर से रेप, धर्म परिवर्तन और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

इंदौर: शहर में एक 27 वर्षीय शिक्षिका ने हार्डवेयर व्यापारी जिब्राइल के खिलाफ रेप, धमकी, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का प्रकरण दर्ज कराया है. लसूड़िया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता के मुताबिक, उसकी पहचान 2017 में राजगढ़ में जिब्राइल से हुई थी, भरोसे में लेकर आरोपी ने 2018 में होटल में रेप किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा.

बार-बार धमकाकर यौन शोषण किया. टीचर ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने धर्म बदलने और शादी के लिए दबाव बनाया. बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता है.

मार्च 2025 में पीड़िता इंदौर शिफ्ट हुई, तब भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा. 18 अप्रैल को इंदौर पहुंचकर घर में घुसने की धमकी दी, होटल में ले जाकर फिर से दुष्कर्म किया और कहा कि जैसे पहलगाम में मारे, वैसे ही तेरे परिवार को मार दूंगा. पीड़िता की 9 अप्रैल को हुई सगाई तोड़ने के लिए भी दबाव बनाया. जब वह नहीं मानी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी. परेशान होकर पीड़िता ने 29 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

Next Post

पिता के दोस्त ने 9 साल की मासूम से की गन्दी हरकत

Thu May 1 , 2025
इंदौर:शहर में एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई अशोभनीय घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. आरोपी, पीड़िता के पिता का परिचित और घर में आने-जाने वाला व्यक्ति था, जिसे पुलिस ने गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र की है, […]

You May Like