पिता के दोस्त ने 9 साल की मासूम से की गन्दी हरकत

इंदौर:शहर में एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई अशोभनीय घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. आरोपी, पीड़िता के पिता का परिचित और घर में आने-जाने वाला व्यक्ति था, जिसे पुलिस ने गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र की है, जहां पीड़ित बच्ची अपने छोटे भाई और पिता के साथ रहती है. मां परिवार से अलग रह रही है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मुश्ताक खान निवासी जूना रिसाला, बच्ची के पिता का पुराना जानकार है और अक्सर घर पर नमकीन देने के बहाने आता-जाता था. पिता ने जब घर पर बच्ची से बातचीत के दौरान मुश्ताक का नाम लिया तो बच्ची अचानक रोने लगी. बार-बार पूछने पर उसने बताया कि जब वह अकेली थी, तब मुश्ताक अंकल ने उसके साथ गलत हरकत की.

बच्ची की मासूमियत और डर से कांपती आवाज ने पिता को हिलाकर रख दिया. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय हिन्दू संगठनों ने तत्काल मोर्चा संभाला और मुश्ताक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद अदालत में पेश कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक, बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं

Next Post

यातायात सूबेदार ने तीन सौ मीटर दौड़कर पकड़ा लुटेरा

Thu May 1 , 2025
इंदौर: चाकू की नोंक पर बाइक सवार युवक से लूट करने वाले एक आरोपी को यातायात सूबेदार और आरक्षक ने फिल्मी अंदाज में 300 मीटर दौड़कर दबोच लिया. आरोपी को खजराना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है.घटना खजराना सर्विस […]

You May Like