मौसम की मार: जिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतारें

गर्मी में लू और बाहर का भोजन कर रहा बीमार
   
 जबलपुर: जिला अस्पताल विक्टोरिया में सोमवार को बड़ी संख्या में उल्टी दस्त और लू लगने वाले के मरीजों का तांता लगा रहा। जिसमें खासतौर पर ओपीडी में पर्ची बनवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। जानकारी के अनुसार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप के कारण इसका असर लोगों पर पड़ रहा है, जिसके कारण लोगों की तबीयत खराब हो रही है। खासतौर पर लोग गर्मी के चलते लू की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा भरी गर्मी में बाहर के खान-पान के कारण भी लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है।
उल्टी- दस्त और लू के मरीज ज्यादा
गर्मियों के सीजन में जीतना सादा भोजन किया जाए, उतना ही लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। परंतु इस भीषण गर्मी में लोग हैवी खाना खा लेते हैं और भरी गर्मी में बाहर घूमते हैं। जिसके कारण लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। जिसके चलते भीषण गर्मी में  लोगों को लू लग रही है और बाहर के खान-पान और हैवी भोजन के कारण भी लोगों का पेट खराब हो रहा है।  जिसके कारण उल्टी और दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं और डॉक्टर के यहां इन मरीजों की संख्या रोजाना पहुंच रही है। जिला अस्पताल में भी खासतौर पर उल्टी- दस्त और लू लगने वाले मरीज की ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
इनका कहना है
बढ़ती हुई गर्मी के लिए लोगों को सादा भोजन और ज्यादा धूप में ना रहने की सलाह दी जाती है। परंतु उसके बावजूद भी जो लोग हैवी खाना खा रहे हैं और बाहर गर्मी में काम करते हैं,उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है। जिसके कारण मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में देखने को मिल रही है, तीन-चार दिन के परामर्श से यह ठीक भी हो रहे हैं।
डॉ संजय मिश्रा,
मुख्य चिकित्सा अधिकारी

Next Post

आज से कॉलेजों की परीक्षा शुरू

Tue May 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बीए और बीएससी के विषयों के पेपर आज जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं आज से शुरू हो चुकी है।  इसमें आज 7 मई को बीए और बीएससी की परीक्षाएं हैं।  यह परिक्षाएं  2 शिफ्ट में […]

You May Like

मनोरंजन