भिंड: शहर के गौरी सरोवर में एक युवक ने छलांग लगा दी। इस युवक ने पहले काली माता मंदिर के पास अपने कपड़े उतारे और यहां चप्पलें भी निकालकर रख दीं। इसके बाद वह कूद गया। स्थानीय लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम के जवानों ने इस शव को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस युवक को छलांग लगाते देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर देहात टीआई मुकेश शाक्य पहुंचे। साथ ही यहां कोतवाली पुलिस टीम भी पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को सरोवर से बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त प्रेम नगर निवासी गुटईं उर्फ तुलाराम जाटव उम्र 42 साल पुत्र राजू जाटव के रूप में की गई।
