इंदौर:बजरंग दल ने एक बार फिर गौमांस तस्करी का मामला उजागर किया है. संगठन के जिला सह-संयोजक सोनू पटेल को महू क्षेत्र से गौमांस तस्करी की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए उमरिया टोल नाके के समीप एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा क्रमांक एमपी-09 आरबी 2878 की तलाशी ली तो उसमें कथित रूप से गौमांस पाया गया. ऑटो को मोईन खान नामक व्यक्ति चला रहा था.
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ऑटो चालक को मटन के साथ किशनगंज थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया और गौमांस तस्करी के आरोप में प्रकरण दर्ज करने की मांग की. इस कार्रवाई में सोनू पटेल के साथ पुलकित मिश्रा, सोनू कसौटे, विमल दुबे, अजय तंवर, विजय सोलंकी, आशीष ठाकुर, शोभित वर्मा, अभिनव द्विवेदी और प्रमोद चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाए और गौवध व तस्करी के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है और जब्त मांस के सैंपल को परीक्षण के लिए भेजा गया है.
