लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान लिये सभी तैयारियां पूरी

नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को 12 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। तीसरे चरण में 120 महिलाओं सहित 1351 प्रत्याशियों की किस्मत तय होना है।

तीसरे चरण में जिन प्रत्याशियों का भविष्य दाव पर है उनमें केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, सांसद डिंपल यादव और सुप्रिया सुले समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

तीसरे चरण का चुनाव प्रचार अभियान रविवार शाम छह बजे थम गया था। मतदान के लिए दूरदराज के मतदान केन्द्रों पर मतदान सामग्री के साथ चुनाव अधिकारियों के दल को समय से रवाना कर दिया गया था। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग ने वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध करने के साथ साथ मतदाताओं गर्मी से बचाने के लिए मतदान केन्द्रों पर छाया और जल की सुविधाएं की हैं।

चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये मतदाता जागरूकता अभियान के कई कार्यक्रम कर रहा है। तीसरे चरण में 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 93 लोकसभा सीटों के लिये वोट पड़ेंगे, इनमें बिहार की पांच, मध्य प्रदेश की नौ, असम की चार,छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक की 14, गोवा की दो, गुजरात की 25, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, बंगाल की चार, दमन और दीव की दो सीट शामिल हैं।

जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें असम की चार सीटों धुबरी, कोकराझार, बारपेटा, गुवाहाटी, बिहार की पांच सीटों: झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया, छत्तीसगढ़ की सात सीटों: सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव की दो सीटों, गोवा की दो सीटों: उत्तरी गोवा, दक्षिणी गोवा, गुजरात की 25 सीटों: कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली , नवसारी, वलसाड, कर्नाटक की 14 सीटों : चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा, मध्य प्रदेश की नौ सीटों: मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, बैतूल, महाराष्ट्र की 10 सीटों: बारामती, रायगढ़, धाराशिव, लातूर (एससी), सोलापुर (एससी), माधा, सांगली, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले, उत्तर प्रदेश की 11 सीटों : संभल, हाथरस, आगरा (एससी), फ़तेहपुर सीकरी, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूँ, आंवला, बरेली, पश्चिम बंगाल की चार सीटों: मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद पर मतदान होगा।

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग रजौरी सीट पर मतदान की तारीख में बदलाव किया है। अब यहां 25 मई को छठे चरण में वोटिंग होगी।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से और उद्योगपति पल्लवी डेम्पो भाजपा के टिकट पर दक्षिण गोवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल असम के धुबरी से चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़े चेहरों में एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह, मैनपुरी से पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, बरेली से पूर्व राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार, हाथरस से राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि और आगरा से केंद्रीय राज्य मंत्री और मौजूदा सांसद एसपी सिंह बघेल शामिल हैं। मैनपुरी से डपल यादव, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव और फिरोजाबाद से प्रोफेसर राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव में अब तक दो चरण के मतदान हो चुके हैं, अब कल तीसरे चरण का मतदान होना है। चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये मतदाता जागरूकता अभियान के कई कार्यक्रम चला रहा है। अगर इंटरनेट मीडिया पर प्रचार-प्रसार के लिये किसी तरह की पोस्ट, वीडियो या संदेश अपलोड किया या उसे फारवर्ड किया, तो उसका पता जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानिटरिंग कमेटी लगायेगी। इसके लिये साइबर सेल की मदद ली जायेगी। इस बार भी मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रहेगा।

लोकसभा के पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान हुआ। छब्बीस अप्रैल को दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान हुआ, जिसके बाद अब सात मई को तीसरे चरण के मतदान होंगे, 13 मई को चौथे, 20 मई को पांचवे, 25 मई को छठे, एक जून को सातवें चरण के मतदान होंगे। चार जून को वोटों की गिनती की जायेगी।

Next Post

चुनाव से पहले फंडिंग से जुड़े आरोप लगाना भाजपा का राजनीतिक षड़यंत्र: आप

Mon May 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने उपराज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ एनआईए जाँच की सिफ़ारिश पर कहा कि हर चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर घिसे-पिटे आरोप लगाना […]

You May Like

मनोरंजन