जय डेयरी से दोबारा लिए दूध,दही और पनीर के सैंपल

रीवा।जिला न्यायालय के पास स्थित जय डेयरी पर दूसरी बार सैंपलिंग की कार्रवाई की गई. नियमित उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद 15 दिन में यह दूसरी बार हुआ. जब जांच करने खाद्य विभाग की टीम पहुंची है और सेम्पल एकत्र किये गये है.

खाद्य विभाग ने दूध, दही, पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की. इससे पूर्व भी जय डेयरी तब चर्चा में आई थी, जब जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जय डेयरी के संचालक ने बदबूदार रसमलाई दी थी. जिसकी शिकायत किए जाने के बाद मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने सिर्फ रसमलाई की सैंपलिंग की और मौके से चलती बनी. अभी उसकी रिपोर्ट आना भी बाकी है. लगातार शिकायतों के बाद भी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने कह रहा है. साबिर अली ने बताया कि जांच के बाद मिलावटी खाद्य सामग्री विक्रेता पर विभाग सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा. कई ग्राहकों ने शिकायत की है इसलिए हम यहां पर चेकिंग के लिए पहुंचे हैं.

Next Post

अफगानिस्तान ने पहलगाम हमले की निंदा की, पीड़ितों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

Wed Apr 23 , 2025
काबुल/नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (वार्ता) अफगानिस्तान ने बुधवार को पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों को कमजोर करती हैं। काबुल में अफगान तालिबान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहर बल्खी ने सोशल मीडिया एक्स पर […]

You May Like