पहलगांव हमले में इंदौर के सुनिल नथानियल की मौत और उनकी बेटी को गोली लगी

बागली:कश्मीर के पहलगांव मे आतंकवादी घटना के विरोध मे आज विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय धर्माचार्य अध्यक्ष महंत राजनाथ योगी के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि इंदौर के बेटे सुनिल नथानियल की भी हत्या हुई एवं उनकी बेटी आकांक्षा को गोली लगी है।

इस हमले में 26 की मौत हो चुकी है महंत राजनाथ योगी ने आतंकवादी घटना की निंदा की और राष्ट्रपति एंव प्रधानमंत्री से मांग की कि जिस राज्य मे हिन्दू अल्पसंख्यक हैं, वहां सरकार उन्हें आत्म रक्षा के लिए बन्दूक का लायसेंस दे। इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के अखलेश सोनी, विष्णु प्रसाद सोनी, नितीन नामदेव,गौरव योगी पियुष पुरोहित, विनोद बैस एवं बडी संख्या मै विश्व हिन्दू महासंघ के हिन्दू सनातनी प्रहरी शामिल थे।

Next Post

श्रीनगर से हवाई किरायों में वृद्धि पर नागर विमानन मंत्रालय सख्त

Wed Apr 23 , 2025
नयी दिल्ली,23 अप्रैल (वार्ता) जम्मू कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पर्यटकों के एकाएक वापस लौटने की कवायद के बीच श्रीनगर से विभिन्न शहरों के लिए उड़ानों के किरायों में अत्यधिक वृद्धि होने और हवाईअड्डे पर भीड़ जमा होने के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइनों को निर्देश […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।