
भोपाल। नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन ने निगम मुख्यालय भवन का निरीक्षण किया साथ ही मुख्यालय भवन के एलिवेशन, फिनिशिंग, फर्नीचर, सिविल, विद्युत, फॉयर सेफ्टी, सीवेज आदि संबंधी कार्यों की समीक्षा की तथा विभिन्न कार्यों को पूर्ण करने की समय सीमा निर्धारित करते हुए कार्यों की गति बढ़ाकर सभी शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त नारायन ने मुख्यालय भवन के मुख्य भाग पर आकर्षक एलिवेशन शीघ्रता से तैयार करने, तीनों पोर्च और लिफ्ट में ग्रेनाइट लगाने, जियो थर्मल, वी.सी., एयर कंडीशनर, फाल्स सीलिंग व फॉयर सेंसर तथा सीवेज प्लांट व ऑडिटोरियम संबंधी कार्यों की भी गति बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त टीना यादव, अधीक्षण यंत्री सुबोध जैन,कार्यपालन यंत्री प्रमोद मालवीय व आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि व कंसलटेट मौजूद थे। निगम आयुक्त नारायन ने सभी कार्यों को मानक स्तर की गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
