पोप के निधन पर मोदी ने शोक जताया

नयी दिल्ली 21 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरू पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और गरीबों एवं वंचितों की उनकी सेवा को अनुकरणीय बताते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

श्री मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में कहा, “परमपावन पोप फ्रांसिस के निधन से गहरा दुख हुआ। दुःख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा हमेशा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। छोटी उम्र से ही उन्होंने खुद को प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने लगन से गरीबों और वंचितों की सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “मुझे उनके साथ अपनी मुलाकातें याद हैं और मैं समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ हूं। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह सदैव संजोकर रखा जाएगा। ईश्वर के आलिंगन में उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले।”

Next Post

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Mon Apr 21 , 2025
कोलकाता 21 अप्रैल (वार्ता) कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 39वें मैच में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि पिच सूखी दिख रही है इसलिए वह पहले […]

You May Like