रावजी बाज़ार थाने से लेकर सोनकर धर्मशाला तक बन रहे मार्ग पर जन वासियों का बूरा हाल

इंदौर : नगर निगम द्वारा विकास कार्य का आरंभ करने के बाद उसे अधूरे में ही छोड़ दिया जाता है फिर चाहे आम जनता को परेशानियां उठानी पड़े लेकिन शासन प्राशासन को फर्क नही पड़ता , अभी जून इंदौर मार्ग के विकास के दौरान यहाँ के जन वासियों का  बूरा हाल  है.

मामला जूनी इंदौर क्षेत्र के रावजी बाज़ार थाना से लेकर सोनकर धर्मशाला तक बन रहे मार्ग का है.  यह मार्ग पिछले दो वर्ष पहले से बनना शुरू हुआ था ,पहले  एक तरफ के कार्य में एक वर्ष लगा, जिसमें व्यापारियों से लेकर रहवासियों को  कई तरह की  आसुविधा उठानी पड़ी थी.

अभी सोनकर धर्मशाला से कट-कट पूरा की और जाने वाले मार्ग का कार्य चल रहा है वह भी इतना गतिहीन है कि यहां के व्यापारियों के काम काज बिलकुल ठप पड़ चुकें है ,अधूरे कार्य से एक तरफ का  यातायात संचालित किया जाता है जिस कारण दिन में अनैक बार जाम की स्थिति निर्मित होती है.

निर्माण और अव्यावस्था के चलते यहां कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हुई है, जिसमे  राहगीरों को चोटें लगना एवं कई लोगों की  अपनी जान भी गवां दि है. इतना सब कुछ  होने के बावजूद  न तो शासन जागा है और नहीं निगम प्रशासन की आंख खुली  है। जानते है क्या कह रहे है यहाँ के नागरिक

Next Post

3 माह में 125 के साथ ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर निवेश का दे रहे झांसा 

Sat Apr 19 , 2025
इंदौर।सोशल मीडिया पर शेयर और क्रिप्टो में निवेश का लालच देकर लोगों से ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर ठग नए-नए तरीके अपनाकर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। सिर्फ इस वर्ष के पहले तीन महीनों में […]

You May Like