हॉकी इटारसी से एक और सितारा बिखेरेगा चमक, दिव्यांश का आर्मी बॉयज हॉस्टल के लिए चयन

इटारसी। हॉकी इटारसी से एक और नन्हा सितारा चमक बिखेरने को तैयार है। इस खिलाड़ी का चयन आर्मी बॉयज हॉस्टल बैंगलुरु के लिए हुआ है। देशभर के सैंकड़ों बच्चों में से इटारसी के दिव्यांश यादव का चयन किया गया है। इटारसी में पुलिस कर्मी संजय यादव और शर्मिला यादव के बेटे दिव्यांश की पढ़ाई भी अब आर्मी बॉयज हॉस्टल बैंगलुरु में रहकर होगी तथा वहीं उसके खेल में नेशनल और इंटरनेशन स्तर के मापदंडों के अनुरूप निखार के प्रयास होंगे।

दिव्यांश की इस सफलता के लिए जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शक एससी लाल, डीएचए के अध्यक्ष प्रशांत जैन, सचिव कन्हैया गुरयानी, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंह सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, अभा हॉकी आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल चौरे, सीनियर प्लेयर जयराज सिंह भानू, उपाध्यक्ष डॉ. ताविश अरोरा, हिमांशु बाबू अग्रवालख् अरुण रावर्ट, इदरीश खान, मयंक जेम्स, साजिद मलिक, अजय अल्वर्ट, आरिफ खान, अमनकीत सिंघ भाटिया, समीर गुप्ता, कपिल यादव, गरीबा उस्ताद, आशीष शर्मा, रितेश श्रीवास, अमजद गोलंदाज, रमाकांत कौल, रवि हरदुआ, सहित अनेक सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

Next Post

लालघाटी चौराहे पर बढे ट्रैफिक पुलिस

Sat Apr 19 , 2025
भोपाल। लालघाटी चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मियों की कमी अब महसूस होने लगी है। चौराहे पर इधर-उधर होकर वाहन चल रहे हैं। दरअसल, लालघाटी चौराहा हलालपुर बस स्टैंड से लगा हुआ है, जहा से बड़ी बसे दूसरे जि़लों के लिए चलती है जिस वजह से अक्सर इस चौराहे पर जाम […]

You May Like