लालघाटी चौराहे पर बढे ट्रैफिक पुलिस

भोपाल। लालघाटी चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मियों की कमी अब महसूस होने लगी है। चौराहे पर इधर-उधर होकर वाहन चल रहे हैं। दरअसल, लालघाटी चौराहा हलालपुर बस स्टैंड से लगा हुआ है, जहा से बड़ी बसे दूसरे जि़लों के लिए चलती है जिस वजह से अक्सर इस चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है.वही जल्दी निकलने की होड़ में अक्सर लोग वाहन गलत साइड से आकर चलाने लगते हैं। नतीजतन ट्रैफिक की समस्या और बढ़ जाती है।

यातायात पुलिस अक्सर शाम और रात के समय चौराहे पर मौजूद रहती है, पर प्रशासन एक टुकड़ी हो दिन भर चौराहे की सुरक्षा और यातायात को सुगम बनाने के लिए तैनात करेगी।
विजय दुबे, एसीपी, यातायात भोपाल

Next Post

582 किसानों ने बेचा समर्थन मूल्य पर गेहूं

Sat Apr 19 , 2025
अभी तक 6 हजार मीट्रिक टन खरीदी जबलपुर: समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शासन द्वारा 15 मार्च को ही शुरू कर दी गई थी। परंतु जिले में खरीदी का कार्य बहुत लेट शुरू हुआ है। जिसके चलते अभी तक मात्र 6 हजार मीट्रिक टन की खरीदी हो पाई है। […]

You May Like