12 वर्ष पूर्व गोलाकोट मंदिर से चोरी कर फरार हुए अपराधियों को पकड़ने दिया ज्ञापन

शिवपुरी: आज से 12 वर्ष पूर्व खनियाँधाना के पास स्थित जैन समाज के प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र तीर्थोदय गोलाकोट अतिशय क्षेत्र से राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के कुछ चोर अति प्राचीन जैन प्रतिमाओं को चोरी कर ले गए थ जिन्हें तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह की अथक मेहनत से पकड़ लिया गया था एवं दोनों जैन प्रतिमा बरामद कर ली गई थी और पुलिस के द्वारा चोरों को पकड़ कर उन पर मुकदमा भी चलाया गया था लेकिन अभी भी तीन चोर पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। उनके पास से जैन मंदिर से चुराई गई सोने की छत्र एवं अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद नहीं हुई है।

आज जैन समाज शिवपुरी के द्वारा पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन फरार तीन चोरों को पकड़ने एवं उनके द्वारा चुराई गई वस्तुएं बरामद करने के लिए ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देते समय गोलाकोट तीर्थक्षेत्र के उपाध्यक्ष ताराचंद जैन, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के अध्यक्ष हरिओम जैन, चंद्र प्रभु जिनालय के अध्यक्ष सूरज जैन, सकल जैन समाज महापंचायत के अध्यक्ष दिनेश जैन, महामंत्री सुरेंद्र जैन, प्रवक्ता महेंद्र जैन भैयन, संजीव बाँझल,पं ऋषभ जैन,शैलेंद्र जैन, पत्रकार आरती जैन आदि उपस्थित थे।

Next Post

कांग्रेस घोटालेबाज़ों का महिमामंडन नहीं करे : भाजपा

Wed Apr 16 , 2025
नयी दिल्ली 16 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की देश भर में प्रवर्तन निदेशालय एवं केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दफ्तरों पर धरना प्रदर्शन की घोषणा पर तीखी प्रतिक्रिया जतायी है और पूछा है कि कांग्रेस को कानून को अपना काम करने देना चाहिए और घोटालेबाज़ों का […]

You May Like