गाजा में फ़िलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 51,000 पहुंची

गाजा (वार्ता) गाजा पट्टी में सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद से फ़िलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 51,000 हो गयी है।

गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक प्रेस बयान में कहा कि चल रहे इज़रायली सैन्य हमलों में 116,343 अन्य घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान एन्क्लेव के विभिन्न क्षेत्रों में इज़रायली हवाई हमलों और गोलाबारी के कारण कम से कम 17 फ़िलिस्तीनी मारे गए और 69 अन्य घायल हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कई पीड़ित मलबे के नीचे दबे हुए हैं।

इस साल 18 मार्च को इजरायली सैन्य अभियान फिर से शुरू होने के बाद से 1,630 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 4,302 अन्य घायल हुए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार गाजा पट्टी में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति और राहत प्रयासों तक सीमित पहुंच के कारण मानवीय स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

Next Post

मालदीव ने लगाया इजरायली पासपोर्ट धारकों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Wed Apr 16 , 2025
कोलंबो, (वार्ता) मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव आव्रजन अधिनियम में तीसरे संशोधन को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत इजरायली पासपोर्ट धारकों को मालदीव गणराज्य के क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान […]

You May Like