विधायक शर्मा श्रमदान और संवाद कर रहे

भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा लोगों के बीच पहुंच कर श्रमदान और संवाद कर रहे हैं. हुजूर विधायक ग्राम पाटनिया में भाजपा के ‘गांव चलो – बस्ती चलो’ अभियानांतर्गत हितग्राही सम्मेलन में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम में लोगों से सीधे तौर पर बात की. इसके बाद भौरी बंगले पर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे. जहां स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर की साफ-सफाई की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार हर नागरिक की सुविधा को ध्यान में रखकर योजनाओं का निर्माण कर रही है. चाहे उज्ज्वला हो, आयुष्मान हो, आवास हो, अन्न योजना हो, इन सबके माध्यम से आमजन की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव हुए हैं.

विधायक शर्मा के इसके बाद ग्राम पंचायत बरखेड़ा सालम पहुचें. जहां किसान चौपाल के आयोजन में उन्होंने किसानों से बात की. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान हित के लिए सदैव संकल्पित है. चाहे केन्द्र सरकार की किसान हितैषी नीतियां हों, या प्रदेश सरकार के द्वारा हाल ही में गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने का निर्णय, हर फैसले से किसानों की प्रगति सुनिश्चित हुई है. इन सकारात्मक पहलों से हमारे किसान बंधुओं का विश्वास भी भाजपा के साथ बढ़ा है.

Next Post

एर्णाकुलम से हजरत निजामुद्दीन वन वे विशेष ट्रेन इटारसी, भोपाल एवं बीना में रुकेगी

Tue Apr 15 , 2025
भोपाल।रेलवे गाड़ी संख्या 06061 एर्णाकुलम–हजरत निजामुद्दीन वन वे सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का एक फेरा चला रहा है, जो भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों पर ठहराव करती हुई अपने गंतव्य तक जाएगी. गाड़ी संख्या 06061 एर्णाकुलम – हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 16 अप्रैल (बुधवार) को एर्णाकुलम स्टेशन से […]

You May Like