सोना‌, चांदी में उछाल

इंदौर, 13 अप्रैल (वार्ता) सप्ताहांत सोना एवं चांदी में उछाल दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 2150 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 4200 रुपये उछलकर बिकी।

कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 90500 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 92650 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की शुरुआत 92000 रुपये पर हुई और यह शनिवार को 96200 रुपये बिकी।

कामकाज में सोना ऊंचे में 9670/0 नीचे में 89300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 96200 तथा नीचे 91800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 3237 डॉलर तथा चांदी 3224 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

 

Next Post

एमके-दो(ए) के भूमि संस्करण का फील्ड प्रदर्शन

Sun Apr 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 अप्रैल ( वार्ता) चेस डीआरडीओ ने रविवार को कुरनूल में वाहन पर लगे लेजर निर्देशित हथियार (डीईडब्ल्यू) एमके-दो(ए) के भूमि संस्करण का सफल फील्ड प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भारत इस तरह की उन्नत प्रतिरक्षा प्रौद्योगिकी रखने वाले चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है। […]

You May Like