
सीधी। चुरहट पुलिस ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया। इन पर मामला दर्ज कर नगदी के साथ 1 लाख 03 हजार 2 सौ रूपए का मशरुका जप्त किया।
पुलिस के अनुसार एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी को कल मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा चुरहट में राजेश सोनी, सुरेश केवट उर्फ भैरव केवट एवं देवीदीन गुप्ता तीनों निवासी कस्बा चुरहट द्वारा देवीदीन गुप्ता के चायपान करने वाले घर के सामने अवैध तरीके से सट्टा खिलवाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी आशुतोष चुरहट द्वारा त्वरित 02 टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही पर 03 व्यक्ति सट्टा पर्ची काटते उस स्थान पर बैठे मिले। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार सटोरियों में
राजेश सोनी पिता प्रेमलाल सोनी उम्र 48 वर्ष ,सुरेश उर्फ भैरव केवट पिता रामदास केवट उम्र 35 वर्ष, देवीदीन गुप्ता पिता राममिलन गुप्ता उम्र 40 वर्ष तीनों निवासी कस्बा चुरहट थाना चुरहट जिला सीधी हैं।
