अंडर-19 विश्वकप: ओलिवर पीक का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाये 314/7

हरारे, 28 जनवरी (वार्ता) ओलिवर पीक (109) की शतकीय और नितेश सैमुअल की (58) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को अंडर-19 विश्वकप सुपर सिक्स 1 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ सात विकेट पर 314 रनों का चुनौतीपूर्ण स्को खड़ा किया। आज यहां वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए विल मलाजुक और नितेश सैमुअल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की। नौवें ओवर में आर’जई गिटेंस ने विल मलाजुक को आउटकर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई। विल मलाजुक ने 30 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 48 रन बनाये। स्टीव होगन चार रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुये। 28वें ओवर में विटेल लॉज ने नितेश सैमुअल को आउटकर वेस्टइंडीज को तीसरी सफलता दिलाई।

नितेश सैमुअल ने 74 गेंदों में छह चौके लगाते हुए 56 रनों की पारी खेली। इसके बाद एलेक्स ली यंग (45), जेडेन ड्रेपर (29) और आर्यन शर्मा दो रन बनाकर आउट हुये। पारी की आखिरी गेंद पर शतकवीर ओलिवर पीक रनआउट हुये। ओलिवर पीक ने 117 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 109 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 314 रनों का स्कोर खड़ा किया।
वेस्टइंडीज के लिए जेकीम पोलार्ड, आर’जाई गिटेंस के लिए दो विकेट लिये। विटेल लॉज, मीका मैकेंजी को एक-एक विकेट मिला।

Next Post

शेल्टन को हराकर सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Wed Jan 28 , 2026
मेलबर्न, 28 जनवरी (वार्ता) इटली के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में अमेरिका के बेन शेल्टन को आसानी से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। आज यहां खेले गये क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन सिनर ने शेल्टन के खिलाफ कभी भी […]

You May Like