
बुधनी। जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत खांडावड़ में सरपंच सुनीता राजेश कलम के सराहनीय कदम की ग्राम में प्रशंसा हो रही है.
जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खांडावड़ में सरपंच पद पर आसीन सरपंच सुनीता राजेश कलम ने अपने कार्यकाल के दौरान किसी भी शासन की योजना का लाभ नहीं लेने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि वे शासन की योजनाओं का लाभ लेने के बजाय, अपनी पंचायत के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं. वे अपनी पंचायत के सभी लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी. उन्होंने कहा कि वे अपनी पंचायत के लोगों के लिए एक बेहतर जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
बताया जाता है कि हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे में इनके पति राजेश कलम के नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था जिसको लेकर ग्राम पंचायत सरपंच ने इस योजना का लाभ नहीं लेने का निर्णय लिया और इसको लेकर सीईओ जनपद को पत्र लिखकर अवगत करवाया जिसमें अपने पति राजेश कलम के नाम आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत आवास सूची से नाम हटवाने की बात कही. उनके इस कदम की सराहना की जा रही है व अन्य जनप्रतिनिधियों को इससे प्रेरणा लेने को कहा जा रहा है.
