भोपाल। मप्र के सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन में आर्थिक लाभ दिए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की जा रही है. मप्र कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग की है. जिसमें यह कहा गया है कि बिना शासन के आदेश से कर्मचारियों को पदोन्नति से भी वंचित रखा गया है. कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि करीब डेढ़ लाख द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ श्रेणी अधिकारी कर्मचारी पिछले 9 साल में बिना पदोन्नति के सेवानिवृत हो गए हैं, जबकि पदोन्नति रोकने का कोई आदेश सरकार ने जारी नहीं किया था. सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट ने पदोन्नति रोकने के न ही कोई आदेश जारी किए.
उन्होंने बताया कि सरकार ने 9 साल तक इन कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं दी. जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ा है. अब सरकार ने द्वितीय, तृतीय श्रेणी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति देने का निर्णय लिया है, तो उन डेढ़ लाख अधिकारी कर्मचारियों के विषय में भी विचार करना होगा. जिन्हें बिना आदेश के पदोन्नति से वंचित किया गया है.
उन डेढ़ लाख कर्मचारियों का भी सोचे सरकार जो बिना पदोन्नति हुए रिटायर
