झाबुआ-बालाघाट में कुटुम्ब न्यायालय भवन और मनावर में बाल-सुलभ न्यायालय कक्ष का उद्घाटन

जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने कहा कि झाबुआ और बालाघाट में नए कुटुम्ब न्यायालय भवन पारिवारिक विवादों से निपटने के लिए सुव्यवस्थित स्थान प्रदान करेंगे। वे आनलाइन उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान बाल-सुलभ न्यायालय कक्ष व आवासीय परिसर का भी शुभारंभ किया। सीजे श्री कैत ने आगे कहा कि मनावर, जिला धार में बाल-सुलभ न्यायालय कक्ष युवा गवाहों और पीडि़तों के लिए सुरक्षित और आश्वस्त स्थान प्रदान करने के लिए निर्मित किया गया.

है, जबकि नवनिर्मित आवासीय परिसर सुसज्जित और आरामदायक आवास प्रदान करेगा, जिससे न्यायिक अधिकारी अधिक ध्यान और दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे। दरअसल, प्रगति को केवल कानूनों और निर्णयों से नहीं मापा जाता है, बल्कि इस बात से भी मापा जाता है कि लोग कितनी आसानी से न्याय की प्राप्ति कर सकते हैं। इन परियोजनाओं के लिए 24 करोड़ रुपये से अधिक राशि का उपयोग किया गया है।

प्रशासनिक न्यायाधीश संजीव सचदेवा व अन्य न्यायमूर्तियों ने खुशी जताई कि नए कुटुम्ब न्यायालय भवन में कोर्ट रूम, फाइलिंग सेक्शन, काउंसलिंग रूम, कामन रूम, क्रेच और अन्य आवश्यक सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था है। बाल-सुलभ न्यायालयों में कोर्ट रूम, गवाहों के लिए प्रतीक्षा कक्ष, कामन रूम और अन्य सुविधाएँ शामिल होंगी। न्यायिक अधिकारियों के लिए कुल 14 आवासीय आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। बुढ़ार (शहडोल) में पांच, शाजापुर में पांच, राजेंद्रग्राम (अनूपपुर) में दो और कोलारस (शिवपुरी) में 21 संख्या होगी

Next Post

गौरीघाट मार्ग पर मौजूद गति अवरोधक बने मुसीबत का सबब

Fri Apr 4 , 2025
जबलपुर:बीच सड़क और ढलान वाली सड़क पर बनाए गए ऊंचे, मोटे ब्रेकर…आए-दिन दोपहिया वाहन चालकों को सड़क हादसे का शिकार बना रहे हैं। इसके साथ ही चार पहिया वाहनों के टायर भी इन स्पीड ब्रेकरों में जब पड़ते हैं तो वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। जी हां… हम बात कर […]

You May Like

मनोरंजन