खेरमाई-बूढी खेरमाई मंदिर मेेंं लगी व्यवस्था का लिया जायजा
जबलपुर: साम्प्रदायिक सौहाद्र एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिये, छोटी से छोटी घटना की भी जानकारी भी लगती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करें, हमारी कार्यवाही निष्पक्ष होना चाहिये हमारा प्रमुख उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है इसमे किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये।
यह बातें पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बड़ी खेरमाई मंदिर एवं बूढ़ी खेरमाई मंदिर में लगायी गयी व्यवस्था का जायजा लेते हुये कहीं। इसके साथ ही भानतलैया से बहोराबाग तक जुलूस मार्ग के संवेदनशील क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर व्यवस्था के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश निर्देश दिए।दरअसल चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान शंाति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने मंदिरों एवं संवेदनशील स्थानों पर नगर पुलिस अधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों को बल के साथ व्यवस्था लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के साथ नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर सुनील नेमा, थाना प्रभारी हनुमानताल धीरज राज एवं थाना प्रभारी गोहलपुर श्रीमति प्रतीक्षा मार्को उपस्थित रही.
