सीवन नदी के गहरीकरण और सफाई का अभियान शुरू

सीहोर. नपा की टीम ने पोकलेन, डंफर, ट्रैक्टर-ट्राली की मदद से नदी से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है. बुधवार को नपा अमले के साथ क्षेत्रवासी भी सीवन नदी के गहरीकरण और सफाई अभियान में जुट गए हैं. बारिश शुरू होने से पहले नदी को पूरी तरह साफ करने का प्रयास किया जा रहा है.
नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान शहर के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. शहर के बीच से गुजरी नदी आंखों को सुकून देने के साथ ही पानी की हमारी जरूरतों को पूरा करती है. इसके बावजूद हर साल बारिश के पानी के साथ आने वाली मिट्टी धीरे-धीरे गाद बनकर नदी की गहराई कम कर रही है. उथली होती नदी में जलभराव की मात्रा लगातार कम होती चली जा रही है. इसके लिए हाल के बजट में करीब 25 करोड़ रुपए की योजना बनाई गई है. जिससे आने वाले समय में सीवन का गहरीकरण के साथ ही सौंदर्यीकरण हो सकेगा.

Next Post

सौरभ शर्मा को जमानत मिलने से कांग्रेस ने फोड़ी मटकी

Thu Apr 3 , 2025
सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर के नेतृत्व में सौरभ शर्मा को जमानत दिए जाने के विरोध में कोतवाली चौराहे पर पाप का घड़ा फोड़ कर नारेबाजी की गई . विवेक राठौर ने कहा कि सौरभ शर्मा की जमानत भ्रष्टाचार को संरक्षित […]

You May Like