ग्वालियर: लोकसभा में आज आधी रात बाद वक्फ बिल पारित होने पर मुस्लिम समाज के तमाम लोगों ने फूलबाग पहुंच कर बिल के समर्थन में खुशी जताई ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। जिला वफ्फ बोर्ड से अध्यक्ष ने बिल का समर्थन करते हुए कहा कि बेजा कब्जा करने वाले कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है लेकिन हजारों मुस्लिम भाई-बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया है।
यह बिल आम मुसलमान के खिलाफ नहीं है, लेकिन चंद नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। यह बिल किसी कौम के खिलाफ नहीं है क्योंकि वक्फ संशोधन बिल जो भी पढ़ेगा, वह इसका विरोध नहीं करेगा। इससे पहले भी संशोधन होते रहे हैं. केवल कांग्रेस पार्टी इस बिल को लेकर अफवाह उड़ा रही है और उसे सच मानकर ही कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन वफ्फ बोर्ड पूरी तरह से इस बिल का समर्थन करता है।
