व्यंकटेश मंदिर में हुए सूर्य उपासना के कार्यक्रम 

सतना। सूर्य उपासना आयोजन एवं नाट्य प्रस्तुति सम्राट विक्रमादित्य का मंचन रविवार को सतना जिले में व्यंकटेश मंदिर परिसर (व्यंकटेश लोक) सतना में किया गया। राज्य शासन द्वारा सतना जिले के लिए नामांकित नगरीय विकास और आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्म ध्वज का पूजन कर मंदिर कलश पर स्थापित किया गया।सतना में रंग प्रवर्तन सांस्कृतिक समिति के कलाकारों द्वारा सम्राट विक्रमादित्य और विक्रम संवत की नववर्ष शुरुआत के संबंध में नाट्य मंचन कर जानकारी दी गई।इस अवसर पर महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा प्रकाशित पुस्तिका भारत का नव वर्ष विक्रम संवत का वितरण भी किया गया।

Next Post

म्यांमार में भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,700

Sun Mar 30 , 2025
यांगून, 30 मार्च (वार्ता) म्यांमार में आए भूकंप में लगभग 1,700 लोग मारे गए, 3,400 घायल हुए तथा 300 लोग लापता हैं। देश की राज्य प्रशासन परिषद ने रविवार को यह जानकारी दी। चीनी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने शनिवार को म्यांमार सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुये कहा कि […]

You May Like