सीएए लागू करने के बाद देश का माहौल ठीक नहीं : अशोक सिंह

केपी यादव कांग्रेस के संपर्क में हैं, इस पर सांसद ने कहा _ जानकारी नहीं
ग्वालियर: मोदी सरकार ने कल देशभर में सी एए लागू कर दिया। सरकार के इस फैसले पर बीजेपी ने इसे मोदी की गारंटी बताया और इसकी काफी तारीफ की। वहीं कांग्रेस ने इसे चुनावी हथकंडा बताते हुए कहा कि इसके होने न होने का कोई औचित्य नहीं है। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद अशोक सिंह का इस सहित अन्य राजनीतिक मुद्दों पर बयान सामने आया है। सांसद अशोक सिंह का कहना है कि इसके के लागू करने के बाद माहौल उतना ठीक नहीं है। क्योंकि पहले से ही कानून में इसको लेकर प्रावधान दिया गया है। केंद्र सरकार चाहे तो नागरिकता को लेकर कोई भी निर्णय ले सकती है। इसलिए इसके लागू होने न होने का कोई औचित्य नहीं है।

वहीं कांग्रेस शासित या फिर समर्थित राज्यों के सी ए ए लागू न करने के ऐलान को लेकर कहा कि यह उन राज्य का अपना विषय है। उन्होंने अगर कहा है तो किसी प्रावधान के तहत ही कहा होगा।सांसद अशोक सिंह ने कहा कि पार्टी छोड़ कर जाने वाले कांग्रेस को राम विरोधी बता रहे हैं। हकीकत यह है कि इस देश में भगवान राम को कौन नहीं मानता? भगवान राम को सभी मानते हैं। अरुण यादव के गुना सीट से लड़ने की इच्छा जाहिर करने को लेकर कहा कि अगर पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहती है तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।

वहीं उन्होंने भाजपा से गुना सांसद केपी यादव के कांग्रेस के संपर्क में होने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने यह कहते हुए किनारा कर लिया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के लगातार लोकसभा चुनाव से पीछे हटने के बयानों को लेकर कहा कि इस विषय की जानकारी उन्हें नहीं है। यह सिर्फ मीडिया में चर्चा है। ग्वालियर सहित अंचल की अन्य सीटों पर कांग्रेस को चेहरा नहीं मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी में बहुत सारे फेस हैं। कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और आने वाले दिनों में रिजल्ट भी देखने को मिलेगा। अशोक सिंह ने कांग्रेस छोड़कर जाने वाले दिग्गज नेताओं को लेकर कहा कि कांग्रेस बहुत मजबूत स्थिति में है। पार्टी छोड़ना उनका व्यक्तिगत निर्णय रहा होगा।

Next Post

लेबनान में इज़रायली हमलों में एक नागरिक की मौत, 10 घायल

Wed Mar 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बेरुत, (वार्ता) लेबनान के बाल्बेक शहर और उसके आसपास के इलाकों पर मंगलवार को सिलसिलेवार इजरायली हमलों में एक नागरिक की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। लेबनानी सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी […]

You May Like

मनोरंजन