नगर निगम का 4 हजार 782 करोड़ का रहा बजट 

उज्जैन। इस बार उज्जैन के लिए 4 हजार 782 करोड़ का बजट बनाया गया

है। हालांकि सिंहस्थ 2028 के लिए अलग से बजट मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से आएगा। जो बजट स्वीकृत किया गया है उसे नए सिरे से नगर विकास की योजना बनाई जाएगी।

महापौर मुकेश टटवाल द्वारा बजट प्रस्तुत करते हुए अपने भाषण में कहा कि निगम आयुक्त द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रस्तावित बजट अन्तर्गत कुल प्रस्तावित आय तीन हजार सात सौ इकतालीस करोड़ पैसठ लाख नब्बे हजार रुपए एवं प्रस्तावित व्यय राशि रूपये तीन हजार सात सौ इक्तालीस करोड़ चवालीस लाख नब्बे हजार रुपए सहित कुल राशि रुपए 21 लाख की बचत का प्रस्ताव मेयर इन काउंसिल की ओर प्रेषित किया गया।

मेयर इन काउंसिल द्वारा प्रस्तावित बजट पर विचार विमर्श उपरांत विस्तृत चर्चा करते हुए प्रस्तावित आय-व्यय में कमी एवं वृद्धि कर उज्जैन शहर की जनता की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए नवीन आवश्यक निर्माण कार्यों को जोड़ते हुए कुल आय राशि रुपए चार हजार सात सौ बयासी करोड इक्यावन लाख छियासी हजार रुपए एवं प्रस्तावित व्यय राशि रुपए चार हजार सात सौ बयासी करोड तीस लाख छियासी हजार सहित 21 लाख की बचत का बजट प्रस्तुत किया गया है। महापौर ने बताया कि इस सदन के अपने कार्यकाल में सभी के सहयोग से उज्जैन शहर में जनहित के अनेक उल्लेखनीय कार्य किये है विगत वर्ष कार्तिक मेले की दुकानों का आवंटन ई-टेण्डर के माध्यम से कराया गया जिसके परिणाम निगम को 1 करोड़ 64 लाख रुपए की आय प्राप्त हुए।

मुख्यमंत्री अधोसंरचना तृतीय चरण अन्तर्गत सिंधी कॉलोनी चौराहे से हरिफाटक ओवर ब्रिज तक सेंटर लाईटिंग व डिवाईडर कार्य के मद परिवर्तन सम्बंधित प्रस्ताव की पुष्टि की जाकर अमृत मित्र 2.0 स्वयं सहायता समूहों को स्वीकृति प्रदान किये जाने संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। मेयर इन काउसिंल द्वारा प्रस्तुत एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में निगम परिषद द्वारा सर्व सहमति से प्रस्ताव को पारित किया गया।

महापौर टटवाल ने बताया कि 14 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 476 करोड़ के सीवरेज प्राजेक्ट कार्य का भूमिपूजन किया गया है एवं उनके द्वारा उज्जैन को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सिंहस्थ कार्यों एवं अन्य विकास कार्यों के लिये जो राशि उपलब्ध कराई जा रही है उससे निश्चित की उज्जैन का स्वर्णिम विकास होगा। महापौर ने कहा कि इस बजट में हमने सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखने का पूरा प्रयास किया है। बजट में जिन आवश्यक मदों को समाहित किया गया है। उनमें विशेष कर प्रत्येक वार्ड में बर्तन बैंक की स्थापना हेतु राशि रूपये 50 लाख का प्रावधान किये जाने, शहर में विभिन्न स्थानों पर नवदुर्गा प्रतिमा की स्थापना के

लिए पांच हजार रूपये दिए है।

● निगम के सम्मेलन में यह निर्णय भी लिए गए

कुल राशि रुपए 30 लाख का प्रावधान किये जाने, देवास रोड, मक्सीरोड, सांवेर रोड़, आगर रोड पर आबादी क्षेत्र से बाहर निगम सीमा पर मीट मार्केट, मछली मार्केट, मुर्गा मुर्गी मार्केट का सामूहिक रूप से निर्माण हेतु प्रारंभिक तौर पर 6 करोड़ 50 लाख का प्रावधान किये जाने, शहर में स्थापित पानी टंकियों के परिसर में आर ओ प्लांट स्थापित किये जाने हेतु 5 करोड़ का प्रावधान किये जाने, शहर के चयनित स्थानों पर उद्यानों में योग प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु 50 लाख का प्रावधान किये जाने, रामघाट, शनिमंदिर घाट, सिद्धनाथ घाट पर महिला चेंजिंग रूम स्थापित करने हेतु 50 लाख का प्रावधान किये जाने, शहर के चिन्हित स्थानों पर सेल्फी पाइंटो के निर्माण हेतु 1 करोड़ का प्रावधान किये जाने, मुख्यमंत्री की मंशानुसार प्रत्येक वार्ड में एक अस्थायी प्याउ का निर्माण करने हेतु 60 लाख का प्रावधान किये जाने, भजन मण्डलियों को झांझ मंजीरा, पेटी, माईक आदि सामग्री के लिये महापौर की अनुशंसा पर 20-20 हजार रुपए की राशि उपलब्ध कराने हेतु 50 लाख रुपए का प्रावधान किये जाने, नगरकोट हाट बाजार में निर्मित ओटलों पर डोम निर्माण हेतु । करोड़ रुपए का प्रावधान किये जाने, चामुण्डा माता के पास नगर वन में शहीद स्मृति उद्यान का निर्माण हेतु 50 लाख रुपए का प्रावधान किये जाने सहित अन्य नवीन कार्यों हेतु बजट में राशि का प्रावधान किये जाने की अनुशंसा की गई है।

Next Post

सिंधिया की जनसुनवाई में आए 1000 आवेदन,  रोते बिलखते सुनाई समस्याएं 

Sat Mar 29 , 2025
अशोकनगर। वर्षों से अपनी समस्या का हल न होने से परेशान हो रहे लोग महाराज को अपनी आखरी आस समक्षकर रो पड़े, तो वहीं कई लोगों के कार्य तुरंत पूर्ण होने पर उनके चेहरे पर खुशी देखी गई। यहां नजारा था क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कलेक्ट्रेट […]

You May Like