काबुल, 29 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान में कैद कुल 223 अफगान कैदियों को रिहा कर दिया गया है और वे अपने वतन वापस लौट आये हैं।
अफगानिस्तान के शरणार्थी और प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, बंदी पिछले दो दिनों में पूर्वी नंगरहार में तोरखम सीमा पार बिंदु और दक्षिणी कंधार प्रांत में स्पिन बोल्डक क्रॉसिंग बिंदु के माध्यम से अफगानिस्तान लौट आये हैं। पाकिस्तान ने पिछले साल जेल में बंद हजारों अफगानिस्तानियों को रिहा किया है और उन्हें स्वदेश भेजा है।
गौरतलब है कि कथित तौर पर 20 लाख से अधिक अफगानिस्तानी पाकिस्तान में रह रहे हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन सभी अफगानिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है, जिनके पास कानूनी यात्रा दस्तावेज और निवासी परमिट नहीं हैं।
Next Post
म्यांमार में विनाशकारी भूकंप से 694 लोगों की मौत, 1670 घायल, 68 लापता
Sat Mar 29 , 2025
यांगून, 29 मार्च (वार्ता) म्यांमार में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या 694 तक पहुंच गयी है और 1,670 घायल तथा 68 लोग लापता बताए जा रहे हैं। चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक रिपोर्ट में म्यांमार की प्रशासनिक परिषद द्वारा जारी सूचना के हवाले से […]

You May Like
-
2 years ago
संगम पर अखाड़ों के साधु संतो का अमृत स्नान शुरु
-
20 hours ago
सूने मकान से जेवरात, नगदी ले उड़े चोर
-
2 months ago
लहार से कांक्सी सरकार तक शुरू हुई पैदल यात्रा
