लालबर्रा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बहियाटिकूर में मिला बाघ का शव, मौत पर उठे सवाल

बालाघाट, दक्षिण सामान्य वनमंडल बालाघाट परिक्षेत्र लालबर्रा अंतर्गत बोरी ग्राम के पोटूटोला क्षेत्र में एक बाघ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल बाघ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग द्वारा पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक जांच की कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल उठ रहे है।

एक ओर जहां प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जा रहा। है वहीं दूसरी तरफ टाईगर स्टेट का गौरव प्राप्त प्रदेश के बालाघाट जिले के लालबर्रा वन परिक्षेत्र कान्हा टू पेंच कारीडोर घोषित क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में बाघ का शव मिलना वन विभाग की लापरवाही की ओर इशारा करता है

बहरहाल किन परिस्थितियों में बाघ की मौत हुई वन विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Next Post

राजनाथ ने सेना के केन्द्रीय कमान अस्पताल में 'डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री मेडिसिन' का उद्घाटन किया

Wed Jul 29 , 2026
नयी दिल्ली ,29 जुलाई (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित केंद्रीय कमान अस्पताल में ‘डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री मेडिसिन’ का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। विशेष रूप से सैन्य चिकित्सा पर केंद्रित यह देश का पहला समर्पित शैक्षणिक और परिचालन विभाग है। रक्षा मंत्रालय […]

You May Like